फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डीसी से नाले में सुरक्षा दीवार लगाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

कहा, खरोटल गांव में बह रहे नाले से पिछली बरसात हुआ था भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायत बैंची के खरोटल गांव को बाढ़ से खतरा बना हुआ है। बारिश के कारण गांव के साथ बह रहे नाले का बहाव तेज होने से जानमाल का नुकसान हो सकता है। बीते साल आठ-नौ जुलाई को भारी बारिश के कारण नाले का पानी गांव की ओर मुड़ गया था, जिससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा था। इस बरसात में स्थिति वैसी न बने, इसके लिए जिला प्रशासन नाले के किनारे कंक्रीट की सुरक्षा दीवार लगाए, ताकि गांव की सुरक्षा हो सके। इसके लिए सोमवार को पंचायत प्रधान जोगिंद्र मेहरा की अध्यक्षता में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू से मिलने पहुंचा। डीसी के समक्ष समस्या रखी।
ग्रामीण टिकम राम, ओमचंद, कर्ण कुमार, ज्ञानचंद और सोनू आदि ने कहा कि एक साल का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक खरोटल गांव की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीण कई बार प्रशासन से गांव को बचाने के लिए गुहार लगा चुके हैं। बावजूद सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाले के किनारे कंक्रीट की सुरक्षा दीवार लगने से बाढ़ के कारण जानमाल का नुकसान होने का खतरा कम होगा। वहीं, ग्रामीणों ने उपायुक्त से जल शक्ति विभाग को गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की। कहा कि गांव में मटमैला पानी नलों से आ रहा है, जिसके कारण जलजनित रोगों की चपेट में आने का खतरा बना है। इस संबंध में पंचायत प्रधान जोगिंद्र मेहरा ने कहा कि खरोटल गांव को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए नाले में सुरक्षा दीवार लगाई जानी आवश्यक है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त से बजट जारी करवाने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें