फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छात्रा फुटबाल खिलाड़ियों को वितरित किए ट्रैक सूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सरकार में पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष एवं विधायक आरएस बाली ने कुल्लू महाविद्यालय की छात्रा फुटबाल टीम के साथ किए वादे को निभाया है। आरएस बाली ने युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव गौरव कौशल के पास कुल्लू महाविद्यालय की फुटबाल छात्राओं के लिए 20 ट्रैक सूट भेजे। गौरव कौशल ने कुल्लू में फुटबाल छात्रा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किए। जिला फुटबाल संघ के महासचिव पवन ठाकुर ने विधायक आरएस बाली का आभार प्रकट किया। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव गौरव कौशल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली नेक दिल के इंसान हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से करवाई गई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल्लू की छात्रा खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रही थीं। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि आरएस बाली ने छात्राओं को 20 ट्रैक सूट देने का वादा किया था। ढालपुर खेल मैदान की समस्या को लेकर उनसे बात की जाएगी। जिला फुटबाल संघ ने आरएस बाली का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें