फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जयंती पर वेदराम को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर वेदराम ने कुल्लू शॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान : सत्य प्रकाश
विज्ञापन

अनुकूल
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भुट्टिको सभागार में दिवंगत ठाकुर वेदराम की 104वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश बतौर मुख्यातिथि रहे। इस दौरान ठाकुर वेदराम की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि दिवंगत ठाकुर वेदराम ने सहकारिता के क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का रास्ता प्रशस्त किया है। उन्होंने कुल्लू शाॅल उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

कहा कि युवा पीढ़ी को समयानुकूल सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। सहकारी शिक्षा की मजबूती के लिए विशेष नीतियों और उनके सुदृढ़ क्रियान्यवन के लिए प्रदेश तथा केंद्र सरकारों को पहल करनी होगी। कहा कि ठाकुर वेदराम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण आचार संहिता समाप्त होने के पश्चात की जाएगी। इस दौरान कांगड़ा सहकारी बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर, हिम बुनकर के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ठाकुर, भुट्टिको उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, निदेशक मदन लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें