फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छात्रा पर हुए हमले के खिलाफ उग्र हुई एबीवीपी

Sun, 21 Apr 2024 03:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर चौक पर किया प्रदर्शन, आरोपी के खिलाफ मांगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में छात्रा पर दराट से जानलेवा हमला करने पर रोष जताया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी ने रविवार को ढालपुर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्र नेताओं ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। दिन-दहाड़े एक छात्रा पर जानलेवा हमला होना चिंता का विषय है। सरकार, प्रशासन और पुलिस को इसमें कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। जब तक पीड़ित छात्रा को न्याय नहीं मिलता, तब तक छात्र परिषद आवाज बुलंद करती रहेगी। छात्र संगठन के जिला संयोजक ऋषभ ठाकुर ने कहा कि देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में हिंसा होना बेहद चिंतनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि एक सार्वजनिक स्थान पर कैसे आरोपी हथियार लेकर पहुंचा। सरेआम छात्रा पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में सरकार और प्रशासन मौन है, जबकि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी। इस दौरान कुल्लू विभाग प्रमुख संदीप, सारांश, ऋतिक निखिल, रिया, राजेश, अनिल आदि छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें