फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: एचआरटीसी ने 100 रूटों पर चलाईं बसें

Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में हिमाचल पथ परिवहन निगम ने वीरवार को मौसम साफ होते ही स्थानीय और लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया। इनमें 90 स्थानीय और दस लंबे रूटों पर बसें चलाई गईं।
विज्ञापन

कुल्लू-मंडी का संपर्क कटा हुआ है, ऐसे में लंबे रूटों पर जिला मंडी से ही बसों का संचालन किया। जुलाई में आई आपदा के उपरांत एचआरटीसी ने करीब 190 रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया था। मौसम के दोबारा खराब होने से जिले के कई क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, इससे एचआरटीसी ने रूटों में फिर से कटौती की।
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भारी बारिश के कारण 14 अगस्त को बसों का संचालन पूरी तरह बंद रखा। 15 अगस्त को कुछ एक गिने-चुने रूटों पर बसों को चलाया गया। 16 अगस्त को मौसम थोड़ा खुलने के बाद 60 से 65 रूटों पर बसें चलाईं। 17 अगस्त को रूटों को बढ़ाया गया है। स्थानीय समेत लंबे रूटों पर बसें चलने से लोगों को पैदल सफर करने से निजात मिली है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि स्थानीय और लंबे रूटों को मिलाकर 100 रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। लंबे रूटों दिल्ली, शिमला, चंडीगढ़, जम्मू, मलेरकोटला, जालंधर, हरिद्वार और पठानकोट के लिए जिला मंडी से बसें भेजी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें