फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच भरा सफर

Thu, 18 Feb 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से कुल्लू-मनाली का नाम सामने आते ही यहां के बर्फ से ढके पहाड़ और मनमोहक घने जंगलों की तस्वीर सामने आती है। ऐसे में कुल्लू-मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट्स का कारोबार भी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। एडवेंचर स्पोर्ट्स में ब्यास की लहरों पर रिवर राफ्टिंग करते हुए सैलानी घाटी में देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला के पिरड़ी से भुंतर नगवाईं तथा रायसन, बबेली से रामशिला तक रिवर राफ्टिंग का दर्जनों लोग आनंद ले रहे हैं। इस रिवर राफ्टिंग के माध्यम से जहां सैलानी ब्यास की लहरों में उतरकर अपनी दिल की तमन्ना पूरी कर रहे हैं। वहीं इस कारोबार से सैकड़ों युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। जिला में पर्यटन विभाग के पास करीब 300 राफ्टें पंजीकृत हैं। इन राफ्टों में करीब 800 से अधिक युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार प्राप्त हो रहा है। दिल्ली से आए पर्यटक सुमित, देवेश और रोहित भल्ला ने कहा कि शांत स्वभाव वाली ब्यास नदी में राफ्टिंग का अलग मजा है।

रिवर राफ्टिंग के लिए कुल्लू-मनाली की वादियां अनुकूल है। इधर, कुल्लू ब्यास रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सुरेश शर्मा के अनुसार राफ्ट को गाइड करने वाला एक व्यक्ति महीने में 18 से 20 हजार रुपये कमा लेता है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए कुल्लू आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रिवर राफ्टिंग होती है। इस कारोबार से सीधे तौर पर 800 से अधिक युवा जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें