इस बार मौसम की बेरुखी अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान पर भारी पड़ी है। स्कीइंग ढलानों में बर्फबारी न होने से जनवरी महीने में कोई भी प्रशिक्षण कोर्स नहीं किए जा सके हैं। 14 दिन के बेसिक और एडवांस कोर्स रद्द करने पड़े हैं। संस्थान के निदेशक कैप्टन रणधीर सलूरिया ने कहा कि हर साल संस्थान 11 जनवरी से सोलंग की ढलानों में अपना प्रशिक्षण शुरू करता था। लेकिन इस बार यह कार्यक्रम 12 फरवरी को शुरू हो सका है।
इन दिनों लगभग 65 प्रतिभागियों को सोलंग की ढलानों में एडवांस और बेसिक कोर्स करवाए जा रहे हैं। सलूरिया ने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संस्थान हर संभव प्रयास कर रहा है। शरद खेलों को बढ़ावा देने के लिए संस्थान हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन का हर संभव सहयोग कर रहा है। कैप्टन सलूरिया ने कहा कि संस्थान साहसिक खेलों के अनेकों प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
एडवेंचर स्पोर्ट्स में स्कीइंग के अलावा ट्रैकिंग, राक क्लाइंबिंग, माउंटेनिरिंग, वाटर स्पोर्ट्स, डिजास्टर मैनेजमेंट, रेल्क्यू आदि खेलों का एक लाख 60 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस वर्ष बर्फबारी न होने से संस्थान बहुत से कोर्स शुरू नहीं करवा सका हैं। लेकिन जैसे ही ढलानों में उचित बर्फबारी होती है तो संस्थान सभी प्रकार के कोर्स करवाने का हरसंभव प्रयास करेगा।