फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी रोजगार नीति लागू करे परियोजना प्रबंधन : तेजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर/सैंज/लारजी (कुल्लू)। पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की बैठक सोमवार को शाढ़ाबाई में अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह और सचिव सुंदरा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सैंज, गड़सा और मणिकर्ण सहित परियोजना की विभिन्न साइटों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। यूनियन ने कर्मचारियों के लिए स्थायी रोजगार नीति लागू करने के साथ उचित वेतन, आकस्मिक अवकाश, बीमारी की छुट्टी और साप्ताहिक अवकाश जैसी सुविधाएं देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

यूनियन ने श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करने, कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने और कार्यस्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया। अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने परियोजना प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों का समयबद्ध समाधान करने और समस्याओं पर चर्चा के लिए नियमित वार्ता आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें