फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर शबद कीर्तन से गूंजते रहे गुरुद्वारे

Wed, 25 Nov 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरु पर्व के मौके पर भुंतर स्थित गुरुद्वारा गुरू ग्रंथ साहिब, अखाड़ा बाजार गुरुद्वारा सहित मणिकर्ण और मनाली के गुरुद्वारों में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। वहीं, दिनभर गुरुद्वारों में कीर्तन समागम का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


 कीर्तन में पंजाब से आए रागी जत्थों ने शबद गायन और गुरु के उपदेशों की व्याख्या कर संगत को निहाल कर दिया। इस दौरान लोगों के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया था। गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी कुल्लू के प्रधान जीएस बब्बू ने कहा कि गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें शहर के सभी लोगों ने शिरकत की। दिनभर शबद कीर्तन का दौर चलता रहा। उधर, भुंतर गुरुद्वारा साहिब कमेटी के अध्यक्ष महिंद्र सिंह चावला ने कहा कि गुरु पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ भी संपन्न हो गया। इसके पश्चात पाठ का भोग, कीर्तन समागम और लंगर का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें