फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों में स्पीड गवर्नर का विरोध

Wed, 25 Nov 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी कामर्शियल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगवाना अनिवार्य किया गया है। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2016 तक निर्धारित की गई है। कुल्लू टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन


यूनियन के महासचिव हरिराम ने कहा कि यह फैसला तर्कसंगत नहीं है। उनका कहना है कि कामर्शियल वाहनों पर ही स्पीड गवर्नर लगाना क्यों अनिवार्य किया गया? स्पीड गवर्नर लगाने के बाद गाड़ी अस्सी किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक नहीं दौड़ पाएगी। हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है।

 यहां की भौगोलिक स्थिति तथा सड़कें ऐसी हैं, जहां गाड़ी की स्पीड अस्सी किलोमीटर से ऊपर नहीं पहुंच पाती है। यह बात मुख्यमंत्री महोदय भी भलीभांति जानते हैं। फिर भी स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य क्यों किया जा रहा है? कुल्लू टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन ने सरकार से मांग की है कि इस निर्णय को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें