फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अमेजन-फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे एसएचजी के उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म मुहैया करवाया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इससे महिलाएं भी आसानी से अपने उत्पाद बेच पाएंगी।
विज्ञापन

कुल्लू में वीरवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कार्यालय सरवरी में एसएचजी के उत्पादों का फोटो शूट अमेजन कंपनी के प्रतिनिधियों ने किया। इन उत्पादों को विक्रय के लिए कंपनी की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। इसके चलते महिलाओं को अब घर-द्वार पर ही बाजार मिलेगा।
कुल्लू में करीब 250 स्वयं सहायता समूह पंजीकृत हैं। इन सभी एसएचजी की महिलाओं के बनाए उत्पादों को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। अमेजन कंपनी ने वीरवार को फोटोशूट किया है जबकि फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधि जनवरी में कुल्लू आएंगे।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले इनके उत्पादों को शहरी विकास विभाग शिमला ने विक्रय किया जाता रहा है। अब इन उत्पादों को ऑनलाइन भी बेचा जाएगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सामुदायिक समन्वयक ज्योति ने कहा कि कुल्लू को अमेजन कंपनी ने नोडल सेंटर बनाया है।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलेगी पहचान
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक देवांश अवस्थी ने कहा कि एसएचजी के उत्पादों को डिजिडल प्लेटफॉर्म पर विक्रय किया जाएगा। अमेजन और फ्लिपकार्ट कंपनी वेबसाइट पर उत्पादों को विक्रय के लिए अपलोड करेंगी। अभी अमेजन कंपनी ने फोटो शूट किया है, जल्द ही फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधि भी कुल्लू आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें