फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुट्ठी में बस का प्रेशर पाइप फटा, बाल-बाल बचे 50 यात्री

विज्ञापन
कुल्लू से कालंग रूट की बस की भुट्टी के पास ब्रेक फेल हो गई। स्त्रोत सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी के भुट्ठी में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से कालंग के लिए निकली पथ परिवहन निगम की बस भुट्ठी में खराब हो गई। जानकारी के अनुसार बस की प्रेशर पाइप फटने से अचानक ब्रेक फेल हुआ। चालक ने मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टाल दिया। उस दौरान बस खचाखच भरी थी। कुल्लू से कालंग के लिए यह बस दोपहर बाद शाम 04:30 बजे निकली थी। इसका रात्रि ठहराव कालंग में ही होता है।
विज्ञापन

बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। भुट्ठी में प्रेशर पाइप फटने से बस के ब्रेक फेल हो गए लेकिन चालक ने मुस्तैदी से यात्रियों की जान बचाई। निगम ने यात्रियों के लिए दूसरी बस भेजी। पथ परिवहन निगम के वाहन एवं चालक प्रभारी प्रकाश ने कहा कि शाम के समय कुल्लू से कालंग के लिए निकली बस की भुट्ठी में प्रेशर पाइप फटी है, जिसके कारण बस ने ब्रेक छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि चालक की मुस्तैदी से हादसा टला है। बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें