फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आधुनिकीकरण वैश्वीकरण पर पेश किए शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शाईरोपा में हुआ सम्मेलन
विज्ञापन


......................

संवाद न्यूज एजेंसी

गुशैणी (कुल्लू)। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शाईरोपा में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम में देश-विदेश के शोधार्थी शामिल हुए। सम्मेलन में 70 शोधार्थियों ने आधुनिकीकरण वैश्वीकरण विषय के साथ पर्यावरण, जैव विविधता आदि ज्वलंत मुद्दों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन हिमालयन काउंसिल फॉर साइंटिफिक रिसर्च और राजकीय महाविद्यालय पांगी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें शिक्षा सचिव राकेश कंवर मुख्यातिथि रहे।
इसके अलावा सम्मेलन में आमंत्रित प्रवक्ता के रूप में डॉ. सोनाली गुप्ता (यूएसए), डॉ. अनिकेत आलम (हैदराबाद), डॉ. हालप्रिन (इस्राइल), डॉ. राकेश ठाकुर (चंडीगढ़), डॉ. बिपन राठौर (चंबा), डॉ. मीना कुमारी (एचपीयू) और डॉ. नीलांबर (आईआईटी, मंडी) ने अपना विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। सभी विशेषज्ञ ऑनलाइन जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमालयन काउंसिल फॉर साइंटिफिक रिसर्च के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सम्मेलन में वैश्वीकरण और भारत की खाद्य सुरक्षा, वैश्वीकरण का भारतीय संस्कृति पर प्रभाव आदि विषयों को शामिल किया गया। इस दौरान डॉ. शालिनी कश्मीरिया, डॉ. कंचन चंदन, डॉ. सोमा पटनायक, डॉ. दिनेश सिंह ने विभिन्न तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें