फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से दो लोगों से रिवकर की छह लाख की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के दोहरानाला स्थित ग्रामीण बैंक में मैनेजर की ओर से किए गए लाखों रुपये के घपले की जांच कुल्लू पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस की एक टीम एसआई चमन ठाकुर की अगुवाई में राजस्थान गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों से छह लाख रुपये की रिकवरी कर नए बैंक खाते में जमा कर दी है। चार सदस्यीय टीम दस दिनों से राजस्थान के चूरू जिला के राजगढ़ में जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण बैंक के जिस मैनेजर ने ग्रामीणों के बैंक खातों से छेड़छाड़ कर एक करोड़ से अधिक राशि की धोखाधड़ी की है वह मैनेजर भी राजस्थान का रहने वाला है।
विज्ञापन

दोहरानाला की ग्रामीण बैंक शाखा में क्षेत्र के करीब 25 ग्रामीणों की राशि को बैंक मैनेजर ने ऑनलाइन जुआ में लगा दी। पिछले करीब एक माह से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अब एसआई चमन ठाकुर की अगुवाई में विनोद कुमार, गौरव तथा साइबर सेल से अमर सिंह राजस्थान में पूरे प्रकरण की जांच में जुटे हैं। राशि की रिकवरी के लिए पुलिस के कहने पर ग्रामीण बैंक ने एक अलग से नया खाता खोला है।
पुलिस ने पास 25 लोगों ने एक करोड़ की राशि को उनके बैंक खाते से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी तक दो लोगों से छह लाख की राशि रिकवर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें