फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने माता महागौरी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
People worshiped Mata Mahagauri and blessed them - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के देवालयों में शारदीय नवरात्र की धूम रही। बुधवार को अष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया और माता महा गौरी को अभिषेक कर सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

सुबह से लोगों ने देवालयों में जाकर महागौरी की पूजा की। अष्टमी के चलते मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। महागौरी की जयकारों से मंदिरों का पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। मनाली के माता हिडिंबा मंदिर में देवी का आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से भक्तों का आना जारी रहा। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। रामशिला स्थित वैष्णो देवी मंदिर, सरवरी में माता शीतला मंदिर, भेखली स्थित भुवनेश्वरी जगन्नाथी मंदिर, शमशी में माता ज्वाला, देहुरी में माता दुर्गा सतासन, माता बूढ़ी नागिन के देवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।
लोगों ने घरों और देवालयों में कन्या पूजन किया। उन्हें माता को चुनरी भी भेंट की। उमा, निर्मला, सुनीता, कांता, सरिता, नीलम और पूजा ठाकुर ने कहा कि अष्टमी में उन्होंने देवी महागौरी और गणेश की पूजा की। व्रत रखकर कन्या पूजन भी किया गया।

कुल्लू में नवरात्रों के मौके पर अष्टमी के मौके पर देवी के दर्शन करती महिला श्रद्वालू।- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें