बंजार मेले की दूसरी सांस्कृतिक में प्रस्तुति देते लोक गायक नरेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
जिला स्तरीय बंजार मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक नरेंद्र ठाकुर ने अपनी पहाड़ी नाटियों पर दर्शकों को खूब नचाया। संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी ने रोहिणी चौधरी का कुल्लवी परंपरा के साथ स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार नरेंद्र ठाकुर ने पहाड़ी गानों की झड़ी लगाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नरेंद्र ने बेटियों को समर्पित गीत ...बेटी अनमोल सा धन यारो गाकर माहौल को भावुक बना दिया। इसके बाद ..लाल तेरे होठडू, ...बुरा लागा तेरा पाणी पीउ न रोटी किछ भी खाई न, ...बोतलां फूटी हाय रे नातिया, ...त होला बौसणा ता हां केरिए, ...सैंज म्हारा होटल, ..दूई दिलडू एक ही गला आदि गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। स्थानीय कलाकार प्रेम परवाना ने गजल पेश की। सोनम म्यूजिक ग्रुप के कलाकार सोनम ने ..बातें यह कभी न तुम भूलना, गीत प्रस्तुत किया।
भारद्वाज म्यूजिक पार्टी ने झूंमकू आलि ओ कलिए झुगा झुंमकू आली गाने पर प्रस्तुति युवाओं ने खूब ठुमके लगाए। महेंद्र म्यूजिक ग्रुप बंजार के कलाकार महेंद्र ने ...करी लेणी करी लेणी पहाड़ा री सैर तथा दोत राम पहाडिया ने फूलों सा मुहडू तेरा गीत पेश किया। मीना ठाकुर और सुंदरनगर के कलाकार रमेश ने पंजाबी गीत पेश किया। करसोग के जीवन ठाकुर व पूजा ठाकुर ...नीलमा-नीलमा, ..ऐसा गराएं दे लांबरा हो गीत गाया। इस दौरान मेला कमेटी की अध्यक्षा पूर्वा ठाकुर, समिति अध्यक्ष हेत राम, ओम प्रकाश ठाकुर, केवली राम, भूपेंद्र महंत, हरि राम चौधरी, नायब तहसीलदार बंजार विजय ठाकुर, गंगोत्री देवी और इंद्रा देवी आदि मौजूद रहे।