फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक प्रमाण पत्र विसंगति हो दूर

Thu, 19 Jan 2017 10:05 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक क्लब हाउस शाढ़ाबाई में संघ के जिला अध्यक्ष एसएल क्रोफा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर एसएल क्रोफा ने बताया कि केलांग डिवीजन में सेवारत कर्मचारी प्रेमलाल को 2006 की रिवाइज्ड ग्रेड पे की देय राशि आज तक नहीं दी गई है। एडीए एरिएर 2016 की देय राशि का इलैक्ट्रिकल डिवीजनों द्वारा भुगतान न करने से पेंशनरों को दिक्कतें हो रही हैं। विद्युत पेंशनर अमरचंद का पीपीओ 29.12.16 को जारी किया गया, मगर आज तक उसे बैंक में इसकी प्रति नहीं मिल रही है। इस पर भी सभा ने रोष जताया है। बैठक में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी पेंशनरों ने रोष जताया है। पेंशनरों के अनुसार जब भी संघ या पेंशनर अपनी समस्या के बारे में बोर्ड प्रबंधन को लिखने हैं, तो पर बोर्ड की ओर से कोई पत्राचार नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


पेंशनरों ने बोर्ड से मांग की कि उनसे इन मुद्दों पर पत्राचार किया जाए। बैठक में कहा गया कि करुणामूल आधार पर दी जाने वाले नौकरी के लिए जो शैक्षणिक सर्टिफिकेट विभाग को दिया जाता है, उसे न तो नौकरी और न ही शैक्षणिक सर्टिफिकेट वापस किया जाता है। इस कारण उक्त व्यक्ति दूसरे अन्य स्थान पर नौकरी के लिए आवेदन से वंचित होता है। संघ ने बोर्ड से इस तरह की विसंगति को भी दूर करने की मांग की। संघ ने पेंशन अलाउंस को मूल पेंशन में समायोजित करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का भी स्वागत किया है और बोर्ड से भी इसे जल्द लागू करने की मांग की है। बैठक में जगदीश वर्मा, विजय आनंद, जेडआर बौद्ध, प्रवीण भारद्वाज, सेसराम, एडी काइस्था, एमपी शर्मा, रंगीलाल और प्रेस सचिव अजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भागलिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें