फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूल डाउन हड़ताल पर पीस मील कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के तहत आने वाले पीस मील कर्मचारी मंगलवार से टूल डाउन हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रदेश भर के पीस मील कर्मचारियों ने दो सप्ताह पहले शिमला में धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान निगम प्रबंधन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि स्वतंत्रता दिवस तक उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

लेकिन मांगें पूरी न होने पर पीस मील कर्मचारियों से रोष स्वरूप टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी है, जो आगामी 26 अगस्त तक जारी रहेगी। पीस मील कर्मचारी हरीश ने कहा कि उनके लिए पुरानी पॉलिसी बहाल की जाए। इसमें आईटीआई डिप्लोमा धारक पांच साल बाद अनुबंध पर आते थे। जिन कर्मचारियों ने आईटीआई नहीं की थी, उन्हें छह साल बाद अनुबंध पर लाया जाता था। वर्ष 2017 के बाद किसी भी पीस मील कर्मचारी को अनुबंध पर नहीं लिया गया। मजबूरी में पीस मील कर्मचारियों को यह कदम उठाना पड़ा है। हड़ताल के चलते एचआरटीसी की कार्यशालाओं में कोई काम नहीं होगा। अगर बसें रास्ते में ही खड़ी होती हैं तो इसके लिए एचआरटीसी ही जिम्मेदार होगी। इस दौरान रविंद्र, सत्य प्रकाश, दीवान, सुभाष, जितेंद्र, हिमेश, सुनील, संजय, पितांबर, अजय, कमल, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें