फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में मटर की फसल: एक हफ्ते में ही पांच रुपये बढ़े दाम, इतने रुपये किलो के हिसाब से हुई बिक्री

Sun, 21 Apr 2024 12:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में मटर के दामों में उछाल आया है। एक हफ्ते में ही मटर के दाम पांच रुपये बढ़े हैं। रविवार को सब्जी मंडी में हरा मटर 45 रुपये प्रति किलो तक बिका। वहीं, आने वाले दिनों में मटर के दामों में और भी उछाल आने की संभावना है।
 
विज्ञापन
कुल्लू सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू में मटर की फसल तैयार हो गई है। किसान मटर को मंडियों में बेचने के लिए ला रहे हैं। मटर के दामों में पांच रुपये का उछाल आया है। पिछले सप्ताह मटर 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था। एक दिन अवकाश के बाद रविवार को सब्जी मंडी में हरा मटर 45 रुपये प्रति किलो तक बिका। हरे मटर के दाम अच्छे मिलने से किसानों को फायदा मिल रहा है। आने वाले दिनों में मटर के दामों में और भी उछाल आने की संभावना है।
विज्ञापन


गौर रहे निचले क्षेत्रों में मटर के तुड़ान ने रफ्तार पकड़ ली है। मई के पहले सप्ताह में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तुड़ान शुरू होगा। सब्जी मंडी के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि मटर रविवार को 45 रुपये प्रति किलो बिका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें