फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कल बंद रहेगी पतलीकूहल-नग्गर सड़क

Fri, 28 Nov 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों में से एक पतलीकूहल-नग्गर सड़क 30 नवंबर को यातायात के लिए बंद रहेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ब्यास नदी पर बने नग्गर पुल के साथ बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सड़क के एक हिस्से की मरम्मत करेगा। इस कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। विभाग अब उस हिस्से को सुरक्षित बनाने के लिए आरआरसी ह्यूम पाइप बिछाएगा। इन पाइपों से पानी का प्रवाह नियंत्रित होगा। मिट्टी का कटाव रुकेगा और सड़क की नींव मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने बताया कि बाढ़ के का पानी के तेज बहाव से सड़क के किनारे की मिट्टी खिसक गई थी। इससे संरचना कमजोर हो गई है। कई जगह सड़क के अंदरूनी हिस्से में खोखलापन भी पाया गया जो भविष्य में बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क की मरम्मत जी जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को रविवार होने के चलते स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में सड़क पर सामान्य दिनों की तुलना में कम यातायात रहेगा। इसी वजह से सड़क बंद रखने का निर्णय लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें