फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुचैहण-शांघड़ सड़क 1.11 करोड़ रुपये से होगी दुरुस्त

Fri, 28 Nov 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क की हालत सुधारने को नाबार्ड के तहत राशि जारी
विज्ञापन

लोगों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, पर्यटन कारोबार पर भी पड़ रहा असर

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सुचैहण-शांघड़ सड़क जल्द दुरुस्त होगी। सड़क की हालत सुधारने के लिए नाबार्ड से एक करोड़ 11 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
इस राशि से सड़क पूरी तरह से चकाचक होगी। लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल, इस मार्ग के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। लिहाजा, शांघड़ पंचायत क्षेत्र के लोगों को इससे काफी समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है आपदा के चलते इस मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हो गया है। कई जगह सड़क पर मलबे के ढेर लगे हैं। कहीं डंगा धंसने से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगाें में विक्रम सिंह, तेजा सिंह, विकास ठाकुर और पूनम ने कहा कि आपदा के बाद सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। हालांकि काफी हद तक मार्ग को अस्थायी तौर पर बहाल करने का प्रयास किया गया है लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब बनी हुई है कि इससे वाहन पूरी तरह से हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। इससे सफर करने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। अब नाबार्ड के तहत बजट आने से सड़क की हालत सुधरने की उम्मीद जगी है।
उपरोक्त लोगों का कहना है कि इससे घाटी के पर्यटन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। सड़क की हालत ठीक न होने के कारण घाटी में पर्यटक भी नहीं पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन से जुड़े कारोबारियों पर भी असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

उधर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि सुचैहण-शांघड़ सड़क के रिस्टोरेशन कार्य के लिए एक करोड़ 11 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है। यह धन नाबार्ड के तहत उपलब्ध किया गया है। अब सड़क का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को इससे बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें