फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल-नग्गर सड़क 11 से 13 तक होगी बंद

Fri, 05 Apr 2024 06:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे को लेकर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी का असर लोक निर्माण विभाग को भी हुआ है। विभाग पतलीकूहल-नग्गर सहित अन्य खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए हरकत में आया है। पर्यटन सीजन सिर पर है लेकिन पर्यटन स्थलों तक जाने वाले संपर्क मार्गों की हालत खस्ता है।
विज्ञापन

विभाग ने धरोहर गांव नग्गर जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए अब 11 से 13 अप्रैल तक नग्गर पुल में आवाजाही बंद कर दी है। मार्ग पर कलवर्ट बिछा कर इसे बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ केडी कश्यप का कहना है कि लोगों को सड़क की आधारभूत सुविधा देने की दशा में सड़क की मरम्मत की जा रही है। कहा कि 11 से 13 अप्रैल तक पतलीकूहल-नग्गर सड़क को बंद रखकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें