फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को करना पड़ा चिकित्सकों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तीसरे दिन भी मरीजों को दो घंटों तक उपचार नहीं मिल पाया। अस्पताल की ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पेन डाउन हड़ताल की। चिकित्सकों की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चिकित्सक दो घंटों की हड़ताल पर रहे। ऐसे में सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक चिकित्सकों गेट मीटिंग में रहे।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान महज आपातकालीन और कोरोना संबंधी स्वास्थ्य सेवाएं ही जारी रही। ऐसे में सैकड़ों मरीजों को परेशान होना पड़ा है। बता दें कि माह का दूसरा शनिवार होने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या कम रही। इसके बावजूद उपचार करवाने आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि तीसरे दिन भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में विशेषज्ञ डॉक्टर वेतन संबंधी विसंगतियों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देते रहे। हालांकि सुबह दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल भी जारी है। कुल्लू में शनिवार को करीब 300 मरीज उपचार करवाने आए। सुबह के समय मरीजों को ओपीडी के बाहर विशेषज्ञ डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा है। इस संबंध में डॉक्टर कल्याण ने कहा कि मांग न माने जाने पर डॉक्टर आगामी 17 फरवरी तक रोजाना सुबह दो घंटों तक हड़ताल पर रहेंगे। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग पूरी न होने के कारण चिकित्सक हड़ताल कर रहे हैं। विसंगतियों में चिकित्सकों के नॉन प्रैक्टिसिंग भत्ते को पंजाब की तर्ज पर 25 फीसदी रखने की मांग की जा रही है। इस दौरान डॉ. किरण, डॉ. आशीष, डॉ. अरुण, डॉ. राजेश, डॉ. अदिति, डॉ. कल्याण, डॉ. शानू, डॉ. दीपशिखा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें