फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी के बाहर दर्द से कराहते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सुबह के समय मरीज दर्द से कराहते रहे। भूखे-प्यासे उपचार करवाने पहुंचे मरीजों को समय पर उपचार नहीं किया मिला। अस्पताल के डॉक्टर शुक्रवार को भी दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहे। इस कारण अस्पताल में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।
वेतन विसंगतियां दुरुस्त करने की मांग को लेकर डॉक्टर दो घंटे पेन डाउन हड़ताल कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह साढ़े 11 बजे तक मरीजों का उपचार नहीं हुआ। अस्पताल की सभी ओपीडी के दरवाजे बंद रहे। दिन, शुक्रवार, समय सुबह 9:15, क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की आवाजाही शुरू हुई। 9:30 बजे तक पर्ची काउंटर पर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। देखते ही देखते लाइनें लग गईं। करीब 10:30 बजे तक करीब 200 मरीजों का पंजीकरण किया गया। सभी ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइनें थीं। 11 बजे तक शिशु रोग, महिला बाह्य रोग, हड्डी रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सक और सर्जरी ओपीडी में मरीजों की संख्या 50 से अधिक रही। 11:20 तक हर एक ओपीडी के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। किसी भी ओपीडी में 11:30 तक डॉक्टरों ने सेवाएं नहीं दीं। 11:50 के बाद मरीजों का उपचार शुरू हुआ। मरीज सोनू, सोहन लाल, शिवानी, रीतिका, ख्यालू राम ने कहा कि हड़ताल के कारण मरीजों को दर्द सहना पड़ रहा है। डॉ. कल्याण ने कहा कि वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग पूरी न होने के कारण चिकित्सक यह हड़ताल कर रहे हैं। बेसिक प्लस एनपीए की अधिकतम सीमा को पंजाब की तर्ज पर ही रखा जाए। कहा कि वेतन आयोग की अधिसूचना में चिकित्सकों का 4-9-14 टाइम स्केल भी बंद कर दिया है। इस दौरान डॉ. आशीष, डॉ. अरुण, डॉ. राजेश, डॉ. अदिति, डॉ. रीमा, डॉ. शानू, डॉ. दीपशिखा, डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. सत्यव्रत वैद्य, डॉ. अनु, डॉ. ललिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे हड़ताल पर रहे विशेषज्ञ चिकित्सक
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 11:30 बजे के बाद भी डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर सेवाएं जारी रखीं। सुबह 9:30 से 22:30 बजे तक डॉक्टर पेन डाउन हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों ने गेट मीटिंग की और मांगों को पूरा करवाने के लिए अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। चिकित्सक वेतन विसंगतियों और नॉन प्रैक्टिसिंग भत्ते को पंजाब की तर्ज पर लागू करने की सरकार से मांग कर रहे हैं। चिकित्सकों की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान महज आपातकालीन सेवाएं ही जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें