फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुंडा में निर्विरोध चुने पंचायत प्रतिनिधि

विज्ञापन
जुंडा पंचायत से सर्वसम्मति से चुनी गई प्रधान सोनदेई, उपप्रधान रंजीत सिंह । - फोटो : Kullu
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की नई ग्राम पंचायत जुंडा में पहली बार वोट डालकर प्रतिनिधियों का चयन किया जाना था। लेकिन पंचायत के लोगों ने सूझबूझ और एकता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से प्रधान पद से लेकर वार्ड सदस्य तक सभी का निर्विरोध चयन किया है।
विज्ञापन

अब इस पंचायत के लोग बीडीसी और जिला परिषद सदस्य के लिए ही वोट डालेंगे। नवनियुक्त जुंडा पंचायत के अंतर्गत जुंडा, तलजोन, गालिंग, तड़ंग, खुरूटी, लोमच, तिवोक, ओथंग और यंगथंग गांव आते हैं, जिसमें 368 मतदाता हैं। लाहौल घाटी के उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत जुंडा पंचायत में सर्वसम्मति से सोनदेई (प्रोमिला) को प्रधान, रंजीत सिंह को उपप्रधान चुना है। इसके अलावा वार्ड नंबर एक से अनु, वार्ड नंबर दो से रीता देवी, वार्ड नंबर तीन से सुरेश कुमार, वार्ड नंबर चार से देवंती देवी, वार्ड नंबर पांच से गौरव शर्मा को सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य चुना गया। नवनियुक्त प्रधान सोनदेई ने कहा कि पंचायत की जनता ने वार्ड सदस्य से प्रधान तक के प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुना है। चयनित सभी प्रतिनिधि ग्रामीणों को विश्वास में लेकर विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें