पावर हाउस को नुकसान, मची अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के बलारगा गांव के सामने एक पावर प्रोजेक्ट में मंगलवार को ओवरफ्लाे पेन स्टाेक पाइप फट गई। ओवरफ्लाे पेन स्टाेक पाइप फटने से प्रोजेक्ट के पावर हाउस को काफी क्षति हुई है। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं है। बताया जा रहा है कि यह मिनी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट शिल्ला और बलारगा गांव के सामने लगा हुआ है।
पावर हाउस के समीप से पार्वती नदी बहती है। पावर प्रोजेक्ट के लिए घटीगढ़ से टनल के माध्यम से पानी लाया गया है। मंगलवार को प्रोजेक्ट की ओवरफ्लाे पेन स्टाेक पाइप फट गई जिसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस संबंध में नायब तहसीलदार जरी हेमराज शर्मा ने कहा कि मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया जाएगा। संवाद