Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
कुल्लू। जिले में शनिवार को एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। जबकि सात लोगों ने कोरोना को मात दी है। सक्रिय मामलों की संख्या 25 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला पांचों स्वास्थ्य खंडों के विभिन्न क्षेत्रों में 257 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। कुल्लू में अब तक 9724 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 2939 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
वहीं, वैक्सीनेशन के लिए रविवार को स्वास्थ्य खंड नग्गर में नौ, बंजार में चार, आनी में सात, निरमंड में 11 तथा जरी में छह सेंटर बनाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू में अभी स्थिति सामान्य है लेकिन लोग पूर्व की भांति एहतियात बरतें। कहा कि रविवार को 31 सेंटरों में वैक्सीन लगाई जाएगी।