फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाक्टी में डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
कुल्लू जिला के अतिदुर्गम गांव शाक्टी में मकान में लगी आग को बुझाने में जुटी महिला
विज्ञापन
आग की घटना में आठ लाख का नुकसान
विज्ञापन

सुबह-सवेरे आग लगने से मची अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज के दुर्गम गांव शाक्टी में एक डेढ़ मंजिला मकान आग से जलकर राख हो गया है। आग की इस घटना में करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। सुबह करीब 7:00 बजे मकान में आग लगने के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब 7:00 बजे दूरदराज की ग्राम पंचायत गाड़ापारली के शाक्टी गांव में तीर्थ राम पुत्र लाल चंद के डेढ़ मंजिला चादरपोश मकान में आग लगी।
विज्ञापन

मकान में चिंगारी उठने के बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा मकान आ गया। आग से मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया है। सड़क से कोसों दूर होने के कारण ग्रामीणों को अग्निशमन विभाग की भी मदद नहीं मिल पाई। गौरतलब है कि सूखे जैसे हालात के चलते इन दिनों कुल्लू में आग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं, नायब तहसीलदार सैंज हीरा लाल नलवा ने बताया कि घटना में आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़त परिवार को सरकार की नियमावली के तहत मदद की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि अग्निकांड में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें