फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपलागे में डेढ़ मंजिला मकान जला

विज्ञापन
कुल्लू के पिपलागे में मकान में लगी आग को बुझाने में जुटे फायर कर्मी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के भुंतर के साथ लगते पिपलागे में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक डेढ़ मंजिला मकान में आग लग गई। मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मकान की निचली मंजिल में गोशाला थी। ऊपर की मंजिल में गोदाम था। मकान में लगी आग से गांव में अफरातफरी मच गई और लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान आग की सूचना अग्निशमन विभाग कुल्लू और भारतीय विमानपतन भुंतर को भी दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने साथ लगते अन्य मकानों को जलने से बचाया। अग्निशमन विभाग कुल्लू के प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मकान में लगी आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान सुनील पराशर निवासी पिपलागे का बताया जा रहा है। भुंतर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान में आग लगी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें