फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर कार्य पूरा करवाएं अधिकारी : मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार(कुल्लू)। विकास योजनाओं के कार्य निर्धारित समय पर पूरा करें ताकि विकास योजनाओं का लोगों को फायदा मिल सके। यह बात एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कही। वह खंड विकास अधिकारी कार्यालय बंजार के सभागार में उपमंडल स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। शनिवार को आयोजित इस बैठक में 50 से अधिक गैर-सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सदस्यों ने टील पंचायत में सड़क निर्माण, अधूरी उठाऊ पेयजल योजना को पूरा करने तथा बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों को बस योग्य बनाने की मांग रखी। अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग को दशहरे से पहले सड़कों को बहाल करने और जल शक्ति विभाग को पेयजल समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक में बिजली, शिक्षा, बंजार में जाम की समस्या, जिभी में पुलिस सहायता कक्ष खोलने तथा बंजार नगर में सीवरेज कार्य को गति देने पर भी चर्चा हुई। राम सिंह मियां ने अधूरे कार्यों के लिए धन की कमी होने पर मुख्यमंत्री से मिलकर बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें