कुल्लू। जिला समन्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बुधवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त तोरुल एस रविश ने की। उन्होंने कहा कि अधिकारी मामलों को गंभीरता से लें और इनका समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें। विभिन्न विभागों द्वारा आरंभ की गई योजनाओं का और अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सके।
बैठक में गैर सरकारी सदस्य सेस राम आजाद, सेस राम चौधरी, रोहित वत्स, प्रेमलता ने अपने-अपने क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, जल शक्ति विभाग, पशुपालन विभाग, हिम ऊर्जा से संबंधित प्रश्न उठाए। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्य, योजनाओं व कार्यक्रमों की क्रमवार भी अधिकारियों के द्वारा दी गई। हालांकि एनएचएआई के अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी जयबंती ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग विनोद ठाकुर, जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।