फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में तेज हवा से भटका पैराग्लाइडर, पेड़ पर लटका, पुलिस-दमकल विभाग ने रेस्क्यू किया

Wed, 06 Mar 2024 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर तेज हवाएं चलने से रास्ता भटक गया। लैंडिंग साइट तक न पहुंच कर पैराग्लाइडर पर्यटक के साथ वन विभाग के कार्यालय के पास पेड़ पर जाकर अटक गया। 
विज्ञापन
अंधड़ से रास्ता भटके दो पैराग्लाइडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैराग्लाइडिंग साइट पीज से बुधवार को उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर तेज हवाएं चलने से रास्ता भटक गया। लैंडिंग साइट तक न पहुंच कर पैराग्लाइडर पर्यटक के साथ वन विभाग के कार्यालय के पास पेड़ पर जाकर अटक गया। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे के बाद पैराग्लाइडर ने पर्यटक के साथ पीज से कुल्लू के लिए उड़ान भरी थी। जैसे ही पैराग्लाइडर ने हवा में उड़ान भरी, इस बीच हवा का रुख तेज हो गया। ऐसे में पैराग्लाइडर लैंडिंग प्वाइंट तक नहीं पहुंच सका और हवा के चलते पेड़ में जाकर फंस गया। पेड़ पर फंसे पैराग्लाइडर को रेस्क्यू करने के लिए दमकल विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीढि़यां लगाकर पेड़ पर चढ़े रेस्क्यू दल के सदस्यों ने दोनों को पेड़ से नीचे उतारा।

विज्ञापन



विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक पेड़ पर दो जानें अटकी रहीं। पैराग्लाइडर को पायलट पूरी चंद निवासी गड़सा कुल्लू उड़ा रहा था, जबकि पर्यटक वैष्णवी उम्र 20 वर्ष निवासी कर्नाटक साथ बैठी थी। तेज हवा के कारण पायलट नियंत्रण खो बैठा। हालांकि दोनों को चोटें नहीं आई हैं। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि तेज हवा के चलते पेड़ में फंसे पैराग्लाइडर में पायलट और पर्यटक को पुलिस व अग्निशमन विभाग की सहायता से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। पायलट और पर्यटक दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें