केलांग (लाहौल-स्पीति)। गणतंत्र दिवस पर कोविड काल और आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंत्री डॉक्टर मारकंडा ने इन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया।
बर्फबारी के बीच आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने पर तहसीलदार नरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार राम चंद नेगी, कानूनगो अजीत कुमार और लेब तकनीशियन अशोक कुमार को सम्मानित किया गया।
कोविड महामारी के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर शिक्षक हिशे छोमो, स्मिता, छेरिंग डोलमा, छिमे आगमो, छेरिंग दोरजे, दिनेश लाल, सही सिंह, छेवांग, सुभाष और रघुवीर सिंह, सोनम आगमो और सीएचटी छिमे आगमो को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि के शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर शिक्षक अशोक कुमार, संगीता, सोनम दवा, दीपक राणा, सुरेश कुमार, अजित कुमार, केसर सिंह, छापे राम और महेंद्र को भी सम्मानित किया गया।
कोविड के दौरान आपदा प्रबंधन में अपनी सेवाएं देने वाले शिक्षक रिंगजिन संडूप, सुशील दत्त, राजेंद्र कुमार, रूप सिंह, पवन कुमार और राम किशन को भी प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। वहीं, डॉ मारकंडा ने लाहौल-स्पीति की संस्कृति, कला और खानपान पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में साडा की तरफ से पर्यटकों को दिए जाने वाले जूट बैग को भी लांच किया।