फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अटल टनल की वादियों को निहारेंगे हजारों सैलानी

विज्ञापन
कोकसर के ग्रांफू में पहुचें बर्फ के दीदार को सैलानी। फोटो---संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। रोहतांग दर्रा बंद होने होने के बाद अब सैलानी अटल टनल की वादियों को निहार सकेंगे। रोहतांग दर्रा का रुख करने वाले पर्यटक अब अटल टनल रोहतांग से होकर लाहौल के सिस्सू और कोकसर की बर्फीली वादियों में घूमने का आनंद उठाएंगे। इससे रोजाना वाहनों और सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। घाटियों में सैलानियों की रौनक भी बढ़ेगी। स्थानीय कारोबारियों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अभी भी कई सैलानी लाहौल के सिस्सू और कोकसर की बर्फीली वादियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन रोहतांग दर्रा बंद होने के बाद अब अटल टनल की वादियों में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिला कुल्लू प्रशासन ने कड़ाके की ठंड पड़ने से रोहतांग दर्रा छह माह के लिए बंद कर दिया है। रोहतांग में पारा माइनस में चले जाने से बर्फ और पानी सड़क पर जमने लगता है। इससे वाहन स्किड होने का खतरा रहता है। सैलानियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
दो दिन में 9 हजार वाहन अटल टनल से गुजरे
महज दो दिन में देश-विदेश के सैलानी और प्रदेश के लोगों के 9 हजार वाहन अटल टनल रोहतांग से गुजरे हैं। शुक्रवार को 4003 वाहन टनल से गुजरे थे। इनमें 1327 वाहन सैलानियों के थे। शनिवार को भी 5000 से ज्यादा वाहन अटल टनल से आर-पार हुए थे।
विज्ञापन

त्रिलोकी नाथ मंदिर, बौद्ध गोंपा का करेंगे दीदार
रोहतांग के बाद सैलानी कोकसर में गुफा के अंदर विद्यमान बौद्ध गोंपा, सिस्सू पहुंचने पर खूबसूरत झील के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देख सकेंगे। पाह लामो वाटर फॉल, शाशीन स्थित लाहौल के अधिपति देवता राजा घेपन, तांदी संगम में चंद्रभागा नदी, चिनाब की धारा, त्रिलोकी नाथ मंदिर, केलांग के साथ शंशुर और करदंग गोंपा, तोदघाटी में गेमुर गोंपा और जिस्पा फोटंग जहां दलाईलामा की ओर से कालचक्र अभिषेक किया था, का दीदार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें