फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लगघाटी में अब लो वोल्टेज की समस्या दूर

Sun, 26 Feb 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी की 13 पंचायतों में अब लोगों को बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। लगघाटी की ग्राम पंचायत दुघीलग, डंखुरीगाहर, फलाण, भूमतीर, भल्याणी, चौपाड़सा, बुआई, ब्राह्मण आदि की हजारों की आबादी के लिए दड़का में स्थापित किए गए 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र ने काम करना शुरू कर दिया है। रविवार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर 4.60 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस उपकेंद्र का फायदा लगघाटी की हजारों की आबादी को मिलेगा। विद्युत प्रणाली सुधार योजना के तहत बनाए गए इस विद्युत उपकेंद्र से शालंग, दलीघाट, भल्याणी और बढ़ाई के लिए 11केवी के अलग-अलग चार विद्युत फीडर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि लगघाटी में अंधेरा रहता था लेकिन अब परियोजनाओं से बिजली मिलना भी शुरू हो गई है। लो वोल्टेज की समस्या अब नहीं आएगी। दड़का में 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र को जनता को समर्पित कर दिया गया है। इसके बाद लगघाटी में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी। इससे पहले अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर ने कुल्लू मंडल में विद्युत सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेसराम, सुरेंद ठाकुर, अधिशासी अभियंता आयुष मिन्हास, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनय हाजरी, बिजली बोर्ड सहायक अभियंता विमला प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
....
13 पंचायतों में है 4200 उपभोक्ता
लगघाटी की 13 पंचायतों में करीब 4200 उपभोक्ता हैं। कई गांवों में अक्सर बिजली की लो-वोल्टेेज की समस्या रहती हैं। 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण होने से घाटी के लोगों में खुशी है। काफी लंबे समय के बाद लोगों की मांग पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें