फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिले में चला अंधड़, किसान-बागवान चिंतित

Sun, 26 Feb 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में रविवार को अंधड़ चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंधड़ से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन फ्लावरिंग के समय अंधड़ चलने से किसान और बागवान चिंतित हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह के समय मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। हल्के बादलों के बीच अंधड़ चला जो देर शाम तक जारी रहा। अंधड़ के कारण धूल भी उड़ी।
घाटी के किसान और बागवान अभी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन रविवार को उन्हें निराशा ही हाथ लगी। किसान मोहर सिंह, रेवत राम, विजय कुमार, दिनेश ठाकुर और लाल सिंह ने कहा कि निचले क्षेत्रों में इन दिनों प्लम के पौधों में प्लावरिंग का दौर चल रहा है।
ऐसे में मौसम का अनुकूल रहना जरूरी है। अंधड़-तूफान से फ्लावरिंग पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सर्दियों से लेकर अब तक मौसम ने घाटी के किसानों और बागवानों को निराश ही किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें