फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब कोकसर से होकर जा रही शिमला-केलांग रूट की बस

Mon, 28 Jul 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कोकसर के लिए दो महीने बाद फिर शुरू हुई  बस सेवा। संवाद
विज्ञापन
परिवहन निगम से सवारियां न मिलने का हवाला देकर बंद कर दी थी बस सेवा
विज्ञापन

लोगों को हो रही थी परेशानी, विधायक ने निगम को दिए थे सेवा बहाल करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर के लिए केलांग डिपो ने फिर से लोकल बस सेवा बहाल कर दी है। केलांग से कोकसर के बीच निगम ने सवारियां नहीं मिलने का हवाला देकर यह बस सेवा मई में बंद कर दी थी।
बस सेवा बंद होने के बाद खेतों में काम कर रहे मजदूरों और किसानों को आवाजाही करने में मुश्किल हो रही थी। विधायक ने परिवहन निगम के अधिकारियों से बस सेवा शुरू करने को कहा था। ऐसे में निगम ने शिमला-केलांग रूट की बस को सुबह वाया कोकसर भेजना शुरू कर दिया है। शाम के समय केलांग-धर्मशाला रूट की बस वाया कोकसर चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बस सेवा बहाल करने के लिए विधायक और निगम के अधिकारियों का आभार जताया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब यह बस सेवा बहाल रहेगी। उधर, केलांग डिपो के अधिकारी उमेश शर्मा ने बताया कि 27 जुलाई से कोकसर के लिए लोकल बस सेवा बहाल कर दी है। इससे पहले लोकल बस केलांग से शाम सवा पांच बजे कोकसर के लिए रवाना होती थी। रात्रि ठहराव कोकसर में होता था। शाम के समय केलांग-धर्मशाला रूट की बस कोकसर से होकर वाया मनाली धर्मशाला जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें