फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवा कलाकारों ने कटराईं में बिखेरी रागों की महक

Mon, 28 Jul 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिडिंबा शास्त्रीय संगीत केंद्र ने मनाया 28वां वार्षिक उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कटराईं के हिडिंबा शास्त्रीय संगीत केंद्र, मनाली और पतलीकूहल शाखा के विद्यार्थियों ने 28वां वार्षिक उत्सव मनाया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत की मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
मुख्य अतिथि यानिंद्र कपूर, कार्यक्रम अध्यक्ष शिव कुमार सूर्या और जितेंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कलाकारों ने गणेश स्तुति की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

आशवी, तवीक्षा, शुभांगी और प्रभलीन ने राग यमन की प्रस्तुति दी। विहाना, अमायरा, श्रीजा, उर्वांश और अद्विक ने राग खमाज से समां बांधा। तबला वादन में मादिल और अंशुमन ने कुशलता दिखाई। शुभ, रोनिन और तकक्षील ने राग आसावरी में प्रस्तुति से वाहवाही लूटी।
राग भैरवी में ऋषभ कपूर ने वायलिन, भुवनेश ने बांसुरी और तेजस्वनी ने सितार पर शानदार प्रदर्शन किया। आदित्री ने राग जौनपुरी की एकल प्रस्तुति दी। तेजस्वनी, देवयानी और मैरी ने राग वृंदावनी सारंग में अपनी कला का जादू बिखेरा।
विज्ञापन


हारमोनियम और जाइलोफोन पर देवयानी, रोहित, पवन, अरनव, अंशुमन, शुभ और छेरिग ने राग मालकौंस की धुन सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विहाना, श्रीजा और अमायरा ने भी इस राग में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन भुवनेश, छेरिग, रोहित, पवन और अंशुमन की राग भीमपलासी की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ। तबला वादन में तेजस्वनी और भुवनेश ने तीन ताल में कायदा, पेशकार और इसके पलटे बजाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें