फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीज पर दिखेगी नेपाल की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
छह सितंबर को लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में मनाया जाएगा पर्व : सीपी शर्मा
विज्ञापन


नेपाल और हिमाचली लोक गायक देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां
तीज पर दिखेगी नेपाल की संस्कृति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में छह सितंबर को तीज त्योहार मनाया जाएगा। उत्सव में पहली बार भारत और नेपाल के बीच संस्कृति का आदान-प्रदान किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को प्रवासी साझा मंच के हिमाचल राज्य समिति अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कुल्लू में एक पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि तीज को लेकर आमतौर पर यह मान्यता रहती है कि यह नेपाली महिलाओं की ओर से मनाया जाने वाला पर्व है। यह अवधारणा गलत है, यह नेपाली महिलाओं का ही नहीं बल्कि हिंदू महिलाओं का पर्व है। कुल्लू में मनाए जाने वाले इस पर्व में स्थानीय महिलाओं को भी निमंत्रण दिया गया है। कलाकेंद्र में तीज के अवसर पर होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में नेपाल से आए अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ हिमाचली लोक गायक रमेश ठाकुर और रोजी शर्मा भी अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय संस्था सूत्रधार कला संगम भी अपना सहयोग कर रही है। कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि प्रवासी साझा मंच का प्रयास सराहनीय है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें