फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव परंपरा का निर्वहन कर लौटे देव जमदग्नि ऋषि

विज्ञापन
विज्ञापन
शाउण मेला तलपीणी में तीन दिन तक रहे विराजमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। टिप्परी गांव के देवता जमदग्नि ऋषि शाउण मेले में देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद लौट गए हैं। देवता ने तीन दिन तक शाउण मेले की शोभा बढ़ाई। देवता जमदग्नि ऋषि तीन दिन तक तलपीणी गांव में ही विराजमान रहे। देवता जमदग्नि ऋषि घाटी के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। देवता के देवलुओं को भी कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।
विज्ञापन

पीणी क्षेत्र के बाशिंदे गुरदयाल सिंह और देव कुमार ने कहा कि शाउण मेले के समापन पर वीरवार को देवता के सम्मान में देवभोज का आयोजन किया। इसके बाद माता भागासिद्ध के साथ देवमिलन की परंपरा निभाई गई। उन्होंने कहा कि मेले में देवता जमदग्नि ऋषि के साथ आए हुए देवलुओं की ग्रामीणों ने खातिरदारी की। देवता से ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें