उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। नेहरू युवा केंद्र केलांग ने मंगलवार को जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में किया। इसमें शिक्षा उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान में डिजिटल युग में सचेत रहने की सलाह दी। नेहरू युवा केंद्र केलांग के उप निदेशक राम सिंह ने युवाओं को संसद की कार्य प्रणाली के बारे में अवगत करवाया। युवाओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की। महिला मंडल उदयपुर की प्रधान रीना रॉय ने युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। इस दौरान उन्हें मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में भी जागरूक करवाया और सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद