फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुष्क अपशिष्ट का निपटान करे नगर परिषद : तोरुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने दिए निर्देश, गीले कचरे का खुद अस्पताल प्रबंधन करे निपटान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट का निष्पादन नगर परिषद कुल्लू जल्द सुनिश्चित करे, जिससे अस्पताल प्रबंधन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह बात उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को भी निर्देश दिए कि वे भविष्य में गीले अपशिष्ट के निस्तारण के लिए अपने स्तर पर व्यवस्था करे। अस्पताल प्रबंधन के लिए ठोस कचरा आफत बन गया है। अस्पताल से प्रतिदिन 400 से 500 किलोग्राम कचरा निकलता है। इसे निष्पादन के लिए मनाली स्थित रांगड़ी कूड़ा संयंत्र भेजा जाता था। अब रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में कचरा नहीं जा रहा है। इससे नगर परिषद कुल्लू के साथ क्षेत्रीय अस्पताल की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज पवार ने कहा कि जल्द ही इसके लिए एक छोटे स्तर के प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसमें कंपोस्टर मशीन की खरीद के लिए लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें