फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन में मनाली पहुंचे 5,000 से अधिक पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटक स्थल नवरात्र पर गुलजार हो गए हैं। अपेक्षा के अनुरूप पर्यटकों की संख्या कम आंकी जा रही है, लेकिन वीकेंड में पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ रही है। पिछले तीन दिन में मनाली में 5,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। दशहरा के दौरान पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस वीकेंड मनाली में पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक देखी जा रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें, तो पिछले तीन दिन में मनाली में कुल 1,776 पर्यटक वाहन दाखिल हुए। तीन अक्तूबर को 614, चार को 539 और पांच अक्तूबर को 623 वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा वोल्वो बसों, टेंपो ट्रेवलर में भी काफी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं।
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि दशहरा के दौरान पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। होटल व्यवसायी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि वीकेंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। दोपहर को पर्यटन स्थलों में रौनक देखने को मिल रही है, तो शाम होते ही मालरोड पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। घनश्याम कपूर ने बताया कि दशहरा के लिए भी बुकिंग में बढ़ोतरी हो रही है। उम्मीद है कि इस साल दशहरा के दौरान भी मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुटेगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें