रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। सिस्सू में आयोजित लायुल महोत्सव में जागरूकता स्टॉल लगाया गया। इसमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जिम्मेदार यात्रा और पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अपने स्थान को जाने और जिम्मेदार यात्री नामक एक मजेदार खेल भी हुआ, जिसके विजेताओं को उपहार दिए गए।
सिस्सू और कोकसर पंचायतों में पीटीडीसी (पंचायत टूरिज्म डेवलपमेंट कमेटी) का गठन किया गया है, जो पर्यटन की योजना और प्रबंधन का कार्य कर रही है। पीपल फॉर हिमालयन डेवलपमेंट (पीएचडी) के अविनाश शर्मा ने कोकसर के पंचायत प्रधान सचिन मिरुपा और सिस्सू के पंचायत प्रधान राजीव खंगसारापा एवं मेला कमेटी को बधाई दी। कहा कि पर्यटन को लेकर स्थायी योजना बनाए जाने की आवश्यकता है। संवाद