फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

375 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौध रोपण

Fri, 10 Jun 2016 10:38 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
लगाए जाएंगे पौधे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली के परिधि गृह में एनईईआरआई के वैज्ञानिकों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य व पर्यावरण को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई) के वैज्ञानिकों और वन विभाग के अधिकारियों को शोध पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सीजन में कुल्लू जिला में लगभग 375 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। इनमें देवदार के अलावा चौड़ी पत्तियों वाले पौधे और औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रोपण के बाद पौधों की सही देखभाल व सुरक्षा के लिए भी उचित व्यवस्था करें, तभी विभाग के पौध रोपण कार्यक्रम सफल साबित होंगे। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां अति संवेदनशील हैं, इसलिए यहां पर विकास कार्यों को वैज्ञानिक तरीके से करने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त प्रकृति और वन्य प्राणी को नुकसान पहुंचाए बगैर विकास कार्यों को पारंपरिक ढंग से करना होगा। जलवायु परिवर्तन  के कारण समूचे विश्व के समक्ष एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पिछले कई दशकों से पहाड़ों पर बर्फ कम पड़ रही है जोकि चिंता का विषय है। इससे पहाड़ों के अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी पानी की किल्लत बढ़ रही है। इस गंभीर संकट से निपटने के लिए वनों के संरक्षण और पौध रोपण पर जोर देना पड़ेगा। इस मौके पर वन अरण्यपाल बीएल नेगी, डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा, एनईईआरआई के वैज्ञानिक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें