फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में एक बार मिले एलटीसी सुविधा

Fri, 10 Jun 2016 10:38 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
पांच सौ रुपये ‌मिले भत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने प्रस्ताव पारित किया संशोधित सहकारी सभाओं ने नियमों का संज्ञान लेते हुए पारित हुआ कि सोसाइटी एक्ट अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी की अवधि 2 वर्ष के स्थान पर 3 वर्ष लागू की जाती है। इस प्रकार वर्तमान कार्यकारिणी की समय अवधि मई 2017 तक कार्यरत रहेगी। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन


इस मौके पर एसोसिएशन ने मांगी की है कि 65, 70 व 75 वर्ष पार चुके हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5, 10 एवं 15 प्रतिशत की अतिरिक्त पेंशन दी जाए। पेंशनरों को चिकित्सा भत्ता 500 रूपये दिया जाए। पेंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा प्रदान की जाए। जनवरी 2016 से देय 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया जाए। एसोसिएशन ने एनजीओ भवन में एक हॉल पेंशनरों को बैठक की सुविधा के लिए प्रदान करने की मांग की। एसोसिएशन ने पेंशनरों से अपील करते हुए कहा कि सिविल पेंशनर्ज एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन एकमात्र पंजीकृत संगठन है। इसलिए पेंशनर इसमें सम्मलित हों। इस दौरान कुल्लू खंड प्रधान जय बिहारी भारद्वाज, नंदू, टिकी देवी, कौशल्या देवी, कुंडी देवी, रामकृष्ण, टेढी सिंह, बिहारी लाल, रामलाल, चुन्नी लाल शर्मा, आरपी शर्मा, केसी शर्मा, जगेश्वर सिंह और ज्ञानचंद चंबयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें