फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 16 Nov 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
माैहल में मनाया वार्षिक कैंब्रिज कृति उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल में 18वें तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कैंब्रिज कृति का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के द्वितीय दिन सिरमौर जिले के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी मुख्यातिथि थे।
उत्सव की शुरुआत विद्यालय गीत के मधुर सामूहिक गान से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने शक्ति द नाइन विदइन, ब्लेज एंड रिपल, द कॉस्मिक बैले-चतुर्युग, फिशिंग इन द डार्क, सुर-ए-सूफियाना, जौहर द इटरनल फ्लेम ऑफ ऑनर, इकोज ऑफ चंबा, मिस्टिक ग्रेस ऑफ इजिप्ट, इंडिया इग्नाइट व्हील्स ऑफ ग्लोरी और द क्वींस ऑफ रिदम सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें यूएसए की आईएलपी का ऊर्जावान नृत्य बूट स्कूटर बूगी आकर्षण का केंद्र रहा। हर एक मंचन में भारतीय संस्कृति, प्रकृति, अध्यात्म, इतिहास और आधुनिक रचनात्मकता का अनूठा संगम दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को रघुनाथ शर्मा एवं सुधेश शर्मा मेमोरियल मेरिटोरियस स्टूडेंट स्कॉलरशिप से भी नवाजा गया। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट रहने वाले विद्यार्थियों श्याम सुंदर, अनीशा को 11000, शाश्वत, कदंबिनी सचदेवा, वसुंधरा शर्मा, अमोघ राणा, सान्वी लहरी, मन्नत कालरा एवं रेहाना देवी को 7100 रुपये की छात्रवृत्ति दी। शिवेश, शुभांगिनी, राज ठाकुर, राघव, स्वस्तिक, यंगशेन, सार्थक, यशनिल, दिव्या, वसुंधरा, भावतिक, स्वारित को 100 फीसदी उपस्थिति के लिए सम्मान मिला। अरिहंत गोरसी को छात्र उत्कृष्टता पुरस्कार, छात्रा राविया सिंह को उत्कृष्ट कलाकार और आरुश शर्मा को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें