फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर में अटल ज्ञान केंद्र और सामान्य सेवा केंद्र का शुभारंभ

Sun, 16 Nov 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया 18 करोड़ से उपलब्ध सुविधाओं का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर में 18 करोड़ 20 लाख रुपये से तैयार अटल ज्ञान, सामान्य सेवा केंद्र और सामुदायिक भवन का शुभारंभ किया गया। मनाली के विधायक ने रविवार को उपरोक्त सेवाओं के साथ ग्राम हट का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

स्थानीय जन प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच तकनीकी और शैक्षिक अंतर को समाप्त करना है। सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को सरकारी सेवाएं, दस्तावेज, बिल भुगतान, पेंशन व अन्य योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी। इस दौरान नग्गर ग्राम पंचायत प्रधान प्रदीप ठाकुर ने कहा कि 2021 से 2025 तक मनरेगा के तहत 2 करोड़ 57 लाख के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। नग्गर पंचायत नग्गर खंड में मनरेगा के तहत प्रथम स्थान पर है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक ग्राम, नगर और वार्ड स्तर तक डिजिटल सुविधा और संसाधन पहुंचे जिससे युवाओं को रोजगारों से संबंधित प्रशिक्षण मिले और स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर विधायक गौड़ ने नगर पंचायत के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। सरकार जन कल्याण की भावना से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में नग्गर पंचायत के प्रधान प्रदीप ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार, खंड स्वास्थ्य अधिकारी कर्ण, रोहित महाजन, हीरा लाल विभू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें