फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में शून्य से पांच के 29,617 बच्चों को पिलाई दवा

Sun, 03 Mar 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में बर्फबारी और भारी बारिश स्वास्थ्य कर्मियों के कदम नहीं रोक पाई। बारिश-बर्फबारी के बीच पोलियो बूथ पहुंचकर 1604 स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को सेवाएं दीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के तहत विभाग ने जिले में रविवार को 29,617 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई है। हाई रिस्क एरिया में 196 बच्चों तक पहुंच बनाई गई। विभाग ने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को घरद्वार के समीप पोलियो की दवा पिलाने के लिए 402 बूथ और 10 ट्रांजिस्ट बूथ स्थापित किए थे।
शहरों से लेकर दुर्गम क्षेत्रों तक बच्चों को दवा पिलाई गई और 94.12 फीसदी लक्ष्य पूरा किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि 29,617 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। शून्य से पांच साल तक के 31, 521 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 94.12 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। किन्हीं कारणों से छूटे बच्चों को चार और पांच मार्च को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें