फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद परोसी कुल्लवी धाम

Thu, 07 Jan 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद उम्मीदवारों तथा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव नतीजों से कई प्रत्याशियों के घरों मेें जश्न का दौर चलता रहा। पंचायत समिति सदस्यों से जीत के बाद जहां कुल्लवी धाम का आयोजन किया, वहीं वोटरों को मांस-भात भी परोसा गया। इसके लिए प्रत्याशियों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन


चुनावों में विजयी होने वाले प्रत्याशियों को घर बधाई देने वालों का तांता भी देर रात तक लगा रहा। समर्थकों ने उनके चुने उम्मीदवार को फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिवादन किया। चुनाव जीत चुके प्रत्याशियों के घरों में दिनभर खूब चहल-पहल देखने को मिली। वोटरों ने जहां कुल्लवी धाम का आनंद लिया। वहीं, पार्टी में खूब ठुमके लगाए। जिला कुल्लू के नग्गर खंड के न्योली वार्ड से चुनावों में जीत हासिल करने वाली रेणुका डोगरा ने कहा कि जनता ने उन्हें भारी मतों से जीतकर यह साबित किया है कि जनता उनके साथ है।

वोटरों का धन्यवाद करने के लिए धाम का आयोजन किया गया। इसमें वोटरों को कुल्लवी धाम परोसी गई है। वहीं, पंचायत समिति के मणिकर्ण वार्ड से चुनाव जीतने वाली राली देवी ने कहा कि वोटरों का धन्यवाद करने के लिए उनकी ओर पार्टी का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें